फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अवैध कट बंद कराने गई एनएचएआई की टीम का विरोध कर किया हंगामा

विज्ञापन
तिलहर में हाईवे पर अवैेध कट को बंद करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए रविवार को अवैध कट बंद कराने गई राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम का नागरिकों ने कई जगह विरोध कर हंगामा किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

टीम ने पूर्वी भक्सी तिराहे के पास दोदराजपुर मार्ग पर बने अवैध कट को बंद कराने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर अवैध कट बंद करा दिया। बाद में कपसेड़ा गांव के पास अवैध कट बंद कराने के दौरान गांव के तमाम लोग आ गए और कार्रवाई रोकने की कोशिश की।
इस पर टीम ने दोबारा पुलिस को बुला लिया। पुलिस के हस्तक्षेप पर ग्रामीण शांत हुए। बाद में वहां का अवैध कट बंद कर दिया गया। एनएचएआई के नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हाईवे पर सभी अवैध कट बंद कराए जाएंगे। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि अवैध कट बंद करने का विरोध करने वालों को समझा दिया गया है।
विज्ञापन

-
कांवड़ यात्रा को देखते हुए हाईवे के कट बंद कराए

कांट। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए बरेली मोड़ से जलालाबाद तक निर्माणाधीन 29 किलोमीटर फोरलेन हाईवे पर डिवाइडर के अधिकतर कट बंद करा दिए गए। केवल आवश्यक स्थानों पर ही कट खुले रहने दिए गए।
फर्रुखाबाद से जल लेकर आने वाले कांवड़िए जलालाबाद से कांट होते हुए शाहजहांपुर की ओर जाते हैं। हाईवे पर तेज रफ्तार के चलते हादसों की आशंका बनी रहती है। कांवड़ यात्रा के प्रारंभ होने से पहले ही अवैध कट को बंद कराने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। रविवार को कस्बे में कई स्थानों पर पत्थर के बोल्डर रखकर अवैध कट को बंद कराया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर अवैध कट प्रशासन के निर्देश पर बंद कराए गए हैं। संवाद

तिलहर में हाईवे पर अवैेध कट को बंद करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें