फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का निस्तारण होने पर धरना जारी

Sat, 03 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता कस्बा पुवायां के राजकुमार कोरी की भूमि सामान्य जाति के व्यक्ति के अपने नाम करा लेने के मामले में न्याय दिलाने, गांव फत्तेपुर में खाद के गड्ढों से कब्जा हटवाने, गांव बिलसिया दौलतपुर में चकमार्ग से कब्जा हटवाने, गांव बाजारपुर में चारागाह की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर 28 नवंबर से एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार और कानूनगो अवधेश बाजपेयी ने राजस्व टीम के साथ फत्तेपुर में खाद के गड्ढे और गांव बिलसिया दौलतपुर में चकमार्ग से यूकेलिप्टिस के 50 पेड़ कटवाकर कब्जा हटवा दिया। गांव बाजारपुर में चारागाह की भूमि की पैमाइश कराई गई। चारागाह से रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटाया जाएगा। उधर एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी मामलों का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। शनिवार को धरना स्थल पर अनिल सिंह यादव, सत्यवान अवस्थी, नन्हीं देवी, शिवराम, रविंद्र, मनोज कुमार यादव, माया देवी, अनीता देवी, कृष्णा देवी, सविता देवी, रामाधार, रामकृष्ण संतोष कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें