शाहजहांपुर। डॉ.सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज में हुए सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आलोक पांडेय, प्रबंधक राजेश शर्मा व प्रधानाचार्य डॉ.राखी मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में शामिल आस्था रस्तोगी, आराध्या श्रीवास्तव, अदीबा नाज,छाया देवी, चिंतन वर्मा, मान्या वर्मा, युक्ति कुमारी, अंशिका, हलीमा फात्मा, समीक्षा कुशवाहा, ऐंजिल सिंह, अंशिका राठौर, अरीशा, प्रज्ञा राठौर, साक्षी, अनन्या मिश्रा को सम्मानित किया।
इसी तरह इंटरमीडियट की श्रेया यादव, आंचल रस्तोगी, रंगोली देवी, तनुश्री वर्मा, रीतिका यादव, आहाना सक्सेना, यशस्वी शुक्ला, सल्तनत, रोशनी प्रजापति, चंद्रिका वर्मा व शगुन प्रजापति को सम्मान मिला। कार्यक्रम में गौरव पांडेय, आभा श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। संचालन अर्चना सक्सेना ने किया। संवाद