शाहजहांपुर। एससीएल सीजन-3 में मास्टर ब्लास्टर ने स्टोरम राइडर्स को चार विकेट से हरा दिया। मैच में विजेता टीम के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
कैंट मैदान पर दस ओवर के मैच में स्टोरम राइडर्स के प्रारंभिक बल्लेबाज मोहम्मद कबीर ने 45 रनों की पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदाें में छह चौके और दो छक्के लगाए। टीम 7.5 ओवर में पांच विकेट पर मात्र 74 रन बना पाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर ब्लास्टर के प्रारंभिक बल्लेबाज अकरम ने 16 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। उन्होंने छह चौके व एक छक्का लगाया। दूसरी ओर से कप्तान हसनैन खान ने दस गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। टीम ने 4.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 75 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। संवाद