फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: शाहजहांपुर में 10वीं में अभय प्रताप बने जिला टॉपर, 12वीं में आशीष अव्वल; देखें टॉपर्स की सूची

Fri, 25 Apr 2025 04:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। शाहजहांपुर जिले में छात्र अभय प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जिला टॉप किया है। इंटर में आशीष कुमार श्रीवास्तव जिला टॉपर बने हैं। 
विज्ञापन
हाईस्कूल के टॉपर अभय प्रताप सिंह, इंटर के टॉपर आशीष कुमार श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पंडित रामनाथ मिश्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अल्हागंज के छात्र अभय प्रताप सिंह ने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जिला टॉप किया है। उन्होंने 600 में 568 अंक पाए हैं। 94.67 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बने अभय ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे तक पढ़ाई करते थे। लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई किया। अभय ने कहा कि लगातार पढ़ाई करने से कामयाबी हासिल होती है। जो छात्र अंत के समय पढ़ाई शुरू करते हैं। उनके लिए दिक्कत होती है। परीक्षा के लिए परिवार ने पूरा सहयोग किया। शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलने से कामयाबी मिली है।

विज्ञापन


इंटर में आशीष बने जिला टॉपर
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह करीब 12 घंटे तक प्रतिदिन पढ़ाई करते थे। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। शिशिर सक्सेना और नमिता श्रीवास्तव के पुत्र आशीष कुमार ने 92 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। 

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2025: बरेली में ऑटो चालक की बेटी प्रशंसा ने किया कमाल, हाईस्कूल में बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन


संजय कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज माधनगर के छात्र आशीष कुमार ने बताया कि स्कूल में पढ़ने के साथ ही कोचिंग जाते थे। वहां से आने के बाद घर पर पढ़ाई करते थे। सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है। उनके रसायन विज्ञान में सौ में 99 और गणित में 95 अंक आए हैं। सोशल मीडिया का काफी कम उपयोग करने वाले आशीष ने बताया कि मेहनत से ही कामयाबी को पाया जा सकता है।

शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड दसवीं के टॉपर
1.अभय प्रताप सिंह, 94.67 प्रतिशत, पंडित रामनाथ मिश्र हायर सेकेंडरी स्कूल, अल्हागंज 
2.अभय सिंह, 94.50 प्रतिशत, आचार्य राममोहन मिश्रा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलालाबाद
2.शिवांश सिंह, 94.50 प्रतिशत, नवोदित पब्लिक इंटर कॉलेज, खुदागंज
3 अनमोल कुमार, 94.17 प्रतिशत, न्यू ग्रेट इंटर कॉलेज, इस्लामगंज, अल्हागंज 
3.निधि, 94.17 प्रतिशत, एसडीएमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, हमजापुर, निगोही
4. वीरेंद्र पाल, 93.50 प्रतिशत, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शाहजहांपुर  
4.अनामिका देवी, 93.50 प्रतिशत, पीआर दयाल एम इंटर कॉलेज, चिलौआ, अल्हागंज
5.केशव गुप्ता, 93.33 प्रतिशत, पंडित राम नाथ मिश्रा हायर सेकेंडरी स्कूल, अल्हागंज
6.अंशिका पाल, 93.17 प्रतिशत, एसवी मंदिर इंटर कॉलेज, तिलहर
7. संदीप, 92.83 प्रतिशत, आदर्श बाल विद्या इंटर कॉलेज, मीरानपुर कटरा
8.उज्जवल कटियार, 92.67 प्रतिशत, कृष्णानंद इंटर कॉलेज, बंडा
8. अनिकेत कुमार, 92.67 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुवायां
9.इशांत कुमार गुप्ता, 92.50 प्रतिशत, आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज, मीरानपुर कटरा
10 आशीष कुमार, 92.33 प्रतिशत, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
10.गायत्री देवी, 92.33 प्रतिशत, एमएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, कलान
 
विज्ञापन

बारहवीं के टॉप-टेन विद्यार्थी 
1.आशीष कुमार श्रीवास्तव, 92 प्रतिशत, संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव नगर
2.शिखा, 89.60 प्रतिशत, सर्वहितैषी इंटर कॉलेज, हमजापुर, निगोही
2.अभिनव सिंह राजपूत, 89.60 प्रतिशत, सर्व समाज इंटर कॉलेज, बलदेवपुर
3.प्रियांशी राठौर,  89.40 प्रतिशत, सर्वहितैषी इंटर कॉलेज, हमजापुर, निगोही
4. आकाश कुमार शुक्ला, 88.60 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुवायां
5.अनुभव, 88.40 प्रतिशत, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, जलालाबाद
6.अंजलि देवी, 88.30 प्रतिशत, एसबीपी सिंह इंटर कॉलेज, तिलहर
7.जागृति मिश्रा, 88.20 प्रतिशत, पंडित राम दयाल इंटर कॉलेज, चिलौआ
7. ज्ञानेश मौर्या, 88.20 प्रतिशत, मां शारदे इंटर कॉलेज, तिलहर
8. स्वर्णिम, 87.40 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुवायां
9. आकांक्षा त्रिपाठी, 87.20 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पुवायां
10. तान्वी, 87 प्रतिशत, पंडित राम दयाल इंटर कॉलेज, चिलौआ, अल्हागंज
10. आवृति यादव, 87 प्रतिशत, सरला देवी बालिका इंटर कॉलेज, तिलहर
10. अर्पित, 87 प्रतिशत, कृष्णा इंटर कॉलेज, तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें