शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित दसवीं और बारहवीं की यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज सोमवार से होगा। दो पालियों में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शाम तक तैयारी पूरी कर ली गईं। परीक्षा से पहले छात्र-छात्राएं केंद्र पर अपना रोल नंबर और कक्ष देखने पहुंचे।
बोर्ड परीक्षा को तैयारियों को लेकर रविवार को अवकाश होने के बावजूद स्कूल खोले गए। यहां पर शिक्षक और कर्मचारियों ने कक्षों में सीटिंग प्लान तैयार कराया। दोपहर तक सीटिंग प्लान की पर्ची मेज पर चस्पा कराई गई। सेंटर के बाहर छात्र-छात्राओं के नाम, रोल नंबर और कक्ष की सूची को चस्पा कर दिया। सुबह से ही परीक्षार्थी सेंटरों पर पहुंचे और एक दिन पहले परीक्षा को लेकर अपने कक्ष की जानकारी ली।
पूरे दिन परीक्षार्थियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। सेंटरों पर सीसीटीवी और वाॅयस रिकार्डर की स्थिति को देखा गया, साथ ही कंट्रोल रूम से भी नजर रखी गई। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक सेंटर पर पुलिस तैनात रहेगी।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। सुबह से ही सचल दल निगरानी शुरू कर देंगे। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराना ही उद्देश्य है।
-
इनपुट
126 केंद्रों पर होगी परीक्षा।
78921 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
41,110 दसवीं में पंजीकृत परीक्षार्थी
37,811 बारहवीं में पंजीकृत हैं छात्र-छात्राएं।
126 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक लगाए हैं।
20 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
05 जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए।
06 सचल दल परीक्षा की निगरानी रखेंगे।
आज हिंदी की होगी परीक्षा
-पहली पाली में सोमवार को सुबह साढ़े आठ से 11:45 बजे तक दसवीं के छात्र-छात्राएं प्रारंभिक हिंदी व बारहवीं के परीक्षार्थी सैन्य विज्ञान की परीक्षा देंगे। दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक दसवीं में हेल्थ केयर व बारहवीं में हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
राजकीय इण्टर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा का सिटिंग प्लान तैयार करते शिक्षक। संवाद
राजकीय इण्टर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा का सिटिंग प्लान तैयार करते शिक्षक। संवाद