मोहल्ला लोधीपुर में सवारियां बैठाता डग्गामार वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर दौड़ने वाले डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए एआरटीओ ने कार्ययोजना तैयार की है। पुलिस भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करेगी।
जिले के प्रत्येक मार्ग पर डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। मैजिक वाहन के साथ ही ईको वैन भी क्षमता से ज्यादा सवारियां लेकर दौड़ रही हैं। इससे हादसा होने का डर बना रहता है। डग्गामार वाहन रोडवेज बसों से कम किराये में यात्रियों को सफर कराते हैं। जिस वजह से परिवहन निगम को चपत लग रही है, साथ ही हादसों का डर भी बना रहता है।
ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए परिवहन विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने बताया कि ऐसे वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। आकस्मिक छापे मारकर डग्गामार वाहनों को पकड़ते हैं। चालान करने के साथ ही वाहन सीज भी किया जाता है।