फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से शुरू होगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान, किसानों को किया जाएगा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के किसानों के लिए छह से 15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी है कि वे किसानों को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण कराएं।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनपद के अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करना है। डीएम ने प्रत्येक विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष प्राथमिकता के साथ अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है। इस कार्य में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए कृषकों को जागरूक करेंगे और पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
डीएम ने किसानों से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय सहभगिता करते हुए अपना फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण शीघ्र कराएं। इससे उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी, अनाज बेचने में आसानी एवं किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ सीधे खाते में होने का लाभ आसानी से मिल सके। डीएम ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के तहत मिशन मोड में काम कर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें