फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऊनकलां का आयुष्मान आरोग्य मंदिर बीमार

Tue, 25 Mar 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ऊनकलां के आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में टूटा हैंप पंप। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही ब्लाॅक के ऊनकलां गांव में मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र को उच्चीकृत कर बनाए गए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लाभ लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रहा है। लगभग छह हजार की आबादी वाले गांव के लोगों को मामूली स्वास्थ्य समस्याएं होने पर भी इलाज के लिए 12 किमी दूर निगोही सीएचसी तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) सिद्धार्थ शर्मा की नियुक्ति की थी। भवन के रखरखाव में लापरवाही के कारण बरसात में कक्ष टपकते हैं। परिसर में मरीजों के लिए लगाया गया इंडिया मार्का हैंडपंप गत छह माह से खराब है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। वहां बना शौचालय भी सफाई नहीं होने से बंद हो चुका है।

परिसर के अंदर नियमित सफाई नहीं होने से काफी गंदगी फैली है। भवन के दोनों ओर ग्रामीणों ने गोबर इकट्ठा कर रखा है। उससे भीषण दुर्गंध उठने के साथ मच्छर पनप रहे हैं। सीएचओ सिद्धार्थ शर्मा के मुताबिक, हर माह के पहले सप्ताह गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाता है। इलाज के लिए रोजाना मात्र 10-15 मरीज पहुंच रहे हैं। सीएचओ के अनुसार, ग्राम प्रधान को इन दिक्कतों से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


000

आयुष्मान आरोग्य मंदिर का पूरा भवन पुराना और खस्ताहाल हो चुका है। नए भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर निदेशालय स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही इस बारे में सक्षम अधिकारियों को स्मरण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. नितिन चौधरी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी निगोही

ऊनकलां के आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में टूटा हैंप पंप। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें