राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे मंगलमय ग्राम रोजगार योजना के अंतर्गत पुरैना गांव में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव के बेरोजगार 30 परिवारों को प्रशिक्षित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के 30 अति पिछड़े परिवारों को धूप बत्ती को प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, गाय के देशी घी एवं गोबर को मिलाकर बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षक शिशुपाल ने धूपबत्ती निर्माण की जानकारी देते प्रत्येक परिवार डेढ़ सौ से 200 पैकेट धूपबत्ती का निर्माण करेगा, जिससे दो सौ रुपये की आमदनी होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशित पाठक ने कहा कि प्रथम चरण में 25 जिलों के 25 गांवों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा। इस मौके पर आनंद, जिलाध्यक्ष पवन, आलोक, अवनीश दुबे, सुभाष त्रिवेदी, सरताज, हंसप्रताप, आशीष गुप्ता, विक्रम सिंह, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।