फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनियंत्रित कार डिवाइडर लांघकर ट्रक से टकराई, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे की सरयू पुलिया के पास रविवार की शाम करीब छह बजे बरेली की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में कार पर सवार रामपुर जिले के मिलक निवासी अंशिका और दिल्ली के थाना मधु विहार क्षेत्र के विनोद नगर निवासी आरती घायल हो गईं। दोनों महिलाएं एक रिश्तेदारी में तिलहर आ रही थीं। हादसे में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन कार चालक शैंकी पूरी तरह सुरक्षित रहा।
हादसे के बाद ट्रक लेकर उसका चालक भाग गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घायल महिलाओं को सीएसी पर भर्ती करा दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि हादसे के दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें