आकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाल पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम इको वैन की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार मीरानपुर कटरा के मलूकापुर गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश व 25 वर्षीय उनके चाचा संजीव की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, संजीव के चचेरे भाई अरविंद की सोमवार को शादी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। रविवार शाम संजीव अपने भतीजे के साथ बाइक से किसी काम से तिलहर जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर लाल पंप के पास पहुंचे। तभी इको वैन की टक्कर लगने से चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख भीड़ लग गई।
वैन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सोमवार की सुबह करीब छह बजे चाचा-भतीजा की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इको वैन कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है।
उजड़ा रूबी की मांग का सिंदूर
परिजनों के अनुसार, चाचा-भतीजा मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करते थे। संजीव कुमार अविवाहित थे। वह छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी तीन बहनें हैं। वहीं, आकाश माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी करीब दो साल पूर्व सिंधौली थाना क्षेत्र के रधौली की रूबी के साथ हुई थी। बहन नीरज व रिंकी बेसुध हो गई हैं। वहीं, दोपहर बाद घर पहुंचे चाचा-भतीजा के शवों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
आकाश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : 1