फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहन की शादी के दिन भाई की हादसे में जान गई

विज्ञापन
अवनीश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के तिऊलक गांव में एक दिल दहला देने वाले हादसे में होमगार्ड राजवीर के 27 वर्षीय बेटे अवनीश की किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद घर में बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परंपरा निभाते हुए रात को ही बहन की विदा कर दी गई।
विज्ञापन



पोस्टमॉर्टम हाउस पर ट्रैफिक होमगार्ड राजवीर ने बताया कि रविवार को छोटी बेटी जूली की शादी थी। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला से बेटी की बरात आई हुई थी। घर पर खुशियाें का माहौल था। रात करीब साढ़े 11 बजे बेटा अवनीश बाइक से अपने दोस्त सोनू के साथ डिस्पोजल गिलास लेने के लिए जा रहा था।
जैसे ही बेटा रिंग रोड पर पहुंची। तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे के दोस्त ने हादसे की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बेटे को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि बेटे की शादी अभी तीन साल पूर्व ही खुदागंज थाना क्षेत्र के बरौरा गांव की मालती के साथ हुई थी। इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

दुल्हन बनी जूली की आंख के थम नहीं रहे आंसू
अपनी शादी के दिन भाई अवनीश की मौत की खबर सुन जूली की आंख के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजनों ने जूली को संभाला। बड़ी बहन सुषमा, अंजू व भाई नितिन का भी रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं, रात में ही परिजनों ने सारी परंपराएं निभाते हुए जूली की विदाई कर दी। सोमवार की दोपहर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे टीएसआई विनय पांडेय ने होमगार्ड राजवीर को सांत्वना दी।

अवनीश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें