फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अघोषित कटौती और लाइन की खराबियों से बढ़ा बिजली संकट

Tue, 20 May 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटाैती और लाइन की खराबियों के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोग खासे बेहाल हैं। गांवों में बिजली आपूर्ति के दौरान लो वोल्टेज की समस्या से बिजली से चलने वाले उपकरण भी दिखावटी बन गए हैं।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र में कहीं शटडाउन लेकर तो कही रोस्टर के विपरीत बिजली दी जा रही है। करीब पांच वर्ग किमी में बसे कस्बा में 3900 घरेलू उपभोक्ता हैं। इस बावजूद एक ही फीडर होने से किसी लाइन खराबी आने पर पूरे कस्बे की आपूर्ति बंद हो जाती है। कस्बे के यासीन ख़ां, इमरान खां, किसान नेता देवेंद्र सिंह, माधुरी देवी आदि ने कस्बे को दो फीडरों में बांटे जाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता दुर्गेश यादव ने बताया कि नए फीडर का प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
बरतारा। अटसलिया विद्युत उपकेंद्र की लाइन में खराबी से उससे संबद्ध करीब 62 गांवों में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक 12 घंटे बत्ती गुल रही। उपकेंद्र के कर्मचारियों के अनुसार यार्ड में लगी ट्राॅली खराब होने से आपूर्ति में बाधा पड़ी। दिन भर बत्ती गुल रहने तमाम घराें के इनवर्टर भी बंद हो गए। इस कारण गर्मी में लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

000
बहरीकुर्रिया में एक सप्ताह से नहीं बदला खंभा
कुर्रियाकलां। कांट मार्ग पर बहरी कुर्रिया गांव के पास लगा खंभा गत सप्ताह एक वाहन की टक्कर से टूट गया था। खंभा बीच से तीन भागों में टूटकर जमीन से कुछ ऊंचाई पर तारों पर लटका हुआ है। क्षतिग्रस्त खंभे का एक हिस्सा सड़क की तरफ झुक जाने से कभी भी किसी राहगीर क साथ् हादसा हो सकता है। चौहनापुर उपकेंद्र के जेई माता प्रसाद का कहना है कि नई लाइन होने की वजह से अभी विद्युत निगम को हस्तांतरित नहीं हुई है। जेई के अनुसार ठेकेदार को नया खंभा लगाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
000
विधायक अरविंद ने ऊर्जा मंत्री से किया पत्राचार
कांट। विधायक अरविंद कुमार सिंह ने ऊर्जा मंत्री से पत्राचार कर बादशाह नगर उपकेंद्र के कहिलिया फीडर से जुड़े 62 गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार कराने की अपील की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि गर्मियों में अधिक विद्युत भार होने से आए दिन 11 केवी लाइन के तार टूटते रहते हैं। इससे क्षेत्र के लोगो को बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्होंने यह भी बताया कि कहिलिया में नवीन उपकेंद्र के लिए 13 बीघा जमीन आवंटित कराई, लेकिन उस पर काम नहीं शुरू हो सका।
विज्ञापन


000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें