फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना की सब्सिडी के दिए चेक

Thu, 13 Mar 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में विकास भवन सभागार में लाभा​र्थियों को उज्ज्वला योजना की सब्सिडी से संबं​धित प्रती
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी उनके खातों में पहुंच गई है। जिले के 3,62,408 उज्ज्वला लाभार्थियों को होली से पहले सरकार की ओर से तोहफा दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत होली तथा दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को सिलिंडर रिफिलिंग के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने जनपद के 3,62,408 उज्ज्वला लाभार्थियों में से अनीता सिरीन, अंजली, ओमश्री, प्रियंका, सुनीता, रुचि, नूरजहां, अंजुम, विमला, मानी देवी, रजनी देवी, शहाना, फरीदा बेगम आदि 120 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना की सब्सिडी से संबंधित धनराशि 508.14 रुपये का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।
महापौर अर्चना वर्मा, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा शिल्पी गुप्ता, सीडीओ अपराजिता सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें