सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। कस्बा निवासी रामधुनी और गोदावरी खेत में घास काटने के दौरान हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से रामधुनी की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोदावरी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शनिवार को रामधुनी 40 पत्नी मुरली और गोदावरी पत्नी सोनपाल सुबह दस बजे घास काटने कस्बा से एक किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गई थी। खेत के ऊपर से 11 केवीए की लाइन गुजरी थी। उसका एक तार जमीन पर गिरा पड़ा था। घास काटते समय दोनों तार के पास पहुंच गई और करंट की चपेट में आग गई। करंट लगने से रामधुनी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि गोदावरी गंभीर रूप से झुलस गई। इस बीच खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रामधुनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि गोदावरी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रामधुनी की मौत से बेटी सरोजनी, गोविंद, सुलोचना, गोपाल का रो-रोकर बुरा हाल है।