फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहर में फुंके दो ट्रांसफार्मर...तिलहर में केबल बाॅक्स खराब होने से बिजली गुल

Tue, 09 Jul 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लगातार बारिश में शहरी क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। निगोही उपकेंद्र पर जल निकासी होने के 36 घंटे के बाद बिजली मिल सकी। तिलहर में केबल बॉक्स खराब हो गया। इस कारण आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सात बजे रेलवे स्टेशन के गेट के आगे रखा चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब पांच सौ घराें की बिजली गुल हो गई। लोगों ने निगोही रोड उपकेंद्र पर सूचना दी। विद्युत निगम की टीम माैके पर पहुंची और आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया। शाम करीब पांच बजे दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति को बहाल किया गया। ककरा उपकेंद्र के तहत महमंद जंगला मोहल्ला में सौ केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इस वजह से मक्कू बजरिया समेत आसपास के इलाके की चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।



तिलहर : अंधेरे में करवट बदलते रहे लोग

तिलहर। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के अंदर पानी भरने से सोमवार रात करीब 11 बजे केबल बॉक्स खराब हो गया। इससे नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने हंगामा भी किया, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ताओं को अंधेरे में ही रात गुजारना पड़ी।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद लगभग तीन बजे कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति शुरू की। डिग्री कॉलेज फीडर पूरी रात बंद रहा। सुबह सात बजे बिजली मिली। इससे जुड़े लगभग 7000 लोग पूरी रात परेशान रहे। उपखंड अधिकारी सौरभ शाक्य ने बताया कि बारिश बंद होने से पानी के निकास से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद



निगोही में 36 घंटे के बाद मिल सकी बिजली आपूर्ति

निगोही उपकेंद्र में पानी भरने से रविवार की सुबह तीन बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिसके बाद पूरी रात लोग अंधेरे में करवटें बदलते रहे। 36 घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति को बहाल किया गया। उपकेंद्र में जलभराव होने के बाद मोटर लगाकर पानी निकलवाया गया। रात में आठ बजे आधे घंटे के लिए बिजली आई। कुछ देर चलने के बाद कजरीनूरपूर के पास पेड़ की डाल तार पर टूटकर गिरने से फिर से आपूर्ति बाधित हाे गई। सुबह एसडीओ की निगरानी में लाइन पर कार्य कराया। करीब तीन बजे बिजली शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उसके बाद ट्रिपिंग से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें