फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांप के डसने से दो किशोरों की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव खिरिया सत्तू निवासी महेश के पुत्र अनमोल को शनिवार शाम करीब पांच बजे घर के पास तालाब के किनारे खेलते समय सांप ने डस लिया। इसके अलावा रटा गांव में शनिवार की रात करीब नौ बजे अमित के पुत्र मयंक को घर के आंगन में सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

सर्पदंश से बेहोश हुुए अनमोल का परिजन पहले गांव के एक वैद्य से देसी उपचार कराते रहे। रात करीब 11 बजे उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। मयंक को आशा कर्मचारी के पद पर तैनात उनकी दादी अशोका देवी सीएचसी लेकर पहुंचीं। डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें