फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदी की मौत, जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
ताहिर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला कारागार में निरुद्ध कांट थाना क्षेत्र के गांव कमलनैनपुर निवासी ताहिर (66) की शनिवार रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा था। परिजन ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि ताहिर का लखनऊ के अस्पताल में हृदय संबंधी बीमारी का उपचार चल रहा था। शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया कि ताहिर को वर्ष 2023 में रोजा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में नामजद किया गया था।
इसी वर्ष 28 जुलाई को अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह 23 मई 2025 से जिला कारागार में निरुद्ध था। दूसरी ओर मृतक के बेटे दानिश ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना कि वह स्वयं तीन दिन पूर्व ही एक मामले में जेल से रिहा हुआ है। तब जेल में पिता बिल्कुल स्वस्थ थे। रात करीब साढ़े 11 बजे जेल से पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई थी। अस्पताल आने पर पिता की मौत की जानकारी हुई है।
विज्ञापन

दानिश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पिता को दिल का दौरा पड़ा था। तब पिता को लखनऊ दिखाया गया था। वहां डॉक्टरों ने पिता की ओपन हार्ट सर्जरी कराने की सलाह दी थी। इसके बाद परिजनों ने जेलर से स्वयं के खर्चें पर सर्जरी कराने की बात की थी, लेकिन जेलर ने मना कर दिया था। बताया था कि जेल प्रशासन ही ताहिर का उपचार कराएगा। बेटे का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते पिता की मौत हुई है। ताहिर पांच भाइयों में बड़ा था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। पत्नी शबनम का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

रियासत हत्याकांड में जेल गया था ताहिर
वर्ष 2023 में रोजा क्षेत्र में रेती रोड पर बिजलीपुरा के रियासत की लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मेडिकल स्टोर संचालक समेत कई लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। जांच के बाद पुलिस ने प्रकाश में आए ताहिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मामले में जेल में बंद चांद मियां की कुछ माह पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ताहिर का उपचार लखनऊ से चल रहा था। रात में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया था। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों के लगाए गए आरोप निराधार हैं।
-जेपी तिवारी, जेल अधीक्षक

ताहिर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें