फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो तस्करों को गिरफ्तार किया, 890 ग्राम अफीम बरामद की

विज्ञापन
जैतीपुर पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनखंडीनाथ चौराहा पर घेराबंदी कर बरेली जिले के रहने वाले तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 890 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि मादक पदार्थों का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत जैतीपुर पुलिस ने बरेली के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ढका गांव निवासी ज्ञानेंद्र व कादराबाद गांव निवासी अजय को पकड़ा।
ज्ञानेंद्र के पास से 400 ग्राम और अजय के पास से 490 ग्राम अफीम मिली है। अजय की बाइक सीज कर दी गई है। सीओ तिलहर ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वे थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अफीम एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कार्य करते थे। इसके एवज में मिलने वाले रुपये से खर्चा-पानी चलाते थे। सीओ ने बताया कि आरोपी अफीम जिससे लेकर आते थे, पुलिस उसका पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें