फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्करी के आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जलालाबाद। पुलिस ने शुक्रवार को देर रात गश्त के दौरान नूरपुर करही गांव के पास संदिग्ध हालात में घूम रही महिला समेत दो लोगाें को पूछताछ के लिए रोककर उनकी तलाशी ली। उनके पास से ढाई किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ थानांतर्गत गांव प्रीतम नगला निवासी प्रदीप कुमार उर्फ पिंटू और इसी थाना क्षेत्र के गांव नेकपुर चौरासी निवासी संजय गिहार की पत्नी गुलशन शामिल हैं।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हाेंने गांजा मोहल्ला नौसारा (जमदग्निनगर) निवासी राजीव से खरीदा था और उसे लेकर फतेहगढ़ बिक्री करने जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपियों को गांजा देने वाले की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें