फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: शाहजहांपुर के चौकसी नाथ में दो शिवलिंग की होती है पूजा, दर्शन को उमड़ती है भक्तों की भीड़

Mon, 31 Jul 2023 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

चौकसी नाथ मंदिर में दो शिवलिंग आपस में जुड़े हुए हैं। इसी परिसर में सुप्रसिद्ध फूलमती माता का मंदिर भी है। फूलमती कन्नौज के राजदरबार की देवी थीं।
विज्ञापन
चौकसी नाथ मंदिर में आपस में जुड़े हुए दो शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के चौक स्थित बाबा चौकसी नाथ मंदिर का नामकरण सुखलाल चौकसी के नाम पर हुआ है। चौकसी नाथ मंदिर के पुजारी विजय गिरि ने बताया कि सुखलाल चौकसी 28 जुलाई, 1982 को एक मुकदमे के सिलसिले में कन्नौज से शहर आए थे। बताया जाता है कि यह स्थान उन्हें रहने के लिए दिया गया था। जब उन्होंने यहां साफ-सफाई करवाई तो फावड़ा एक मूर्ति से टकराया। 10-12 फीट खोदाई के बाद भी मूर्ति का सिरा नहीं मिला।

विज्ञापन


एक अन्य मूर्ति और एक शिला भी मिली, लेकिन उसका भी सिरा नहीं मिला। बाद में इसी स्थान पर मंदिर की स्थापना की गई। यहां दो शिवलिंग आपस में जुड़े हुए हैं। इसी परिसर में सुप्रसिद्ध फूलमती माता का मंदिर भी है। फूलमती कन्नौज के राजदरबार की देवी थीं। मंदिर स्थापना का श्रेय सुखलाल चौकसी को ही दिया जाता है, जो कि कन्नौज से मंदिर की आधारशिला पैदल लेकर आए थे। प्रत्येक अमावस्या को मंदिर परिसर में मेला लगता है। इसी स्थान पर भगवान राधारमण का मंदिर भी है। 

विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार को उमड़े श्रद्धालु 

चौथे सोमवार को शहर के लाला तेली बजरिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर, टाउन हाल में बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ पर बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के चौकसी नाथ मंदिर, इंदिरा नगर कॉलोनी सिविल लाइन में नीलकंठ महादेव मंदिर, पैना स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ धाम समेत सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। भक्तों ने फल, फूल, बेलपत्र आदि से भगवान की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें