शाहजहांपुर। प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन समीक्षा में कांट ब्लॉक के दो विद्यालय बंद मिले हैं। शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक समेत 21 अनुपस्थित पाए गए हैं। लापरवाही मिलने पर बीएसए ने वेतन, मानदेय को अवरुद्ध कर दिया है।
19 मार्च को प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन के दौरान कांट विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय भिटोली व बिसरा बंद मिला था। बीईओ व जिला समन्वयकाें के निरीक्षण में स्कूल बंद मिलने पर दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज और सहायक अध्यापकों का अप्रैल का वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई बीएसए ने की है। उन्होंने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, एक महीने तक छात्र-छात्राओं की प्रार्थना सभा व विद्यालय बंद होने के फोटोग्राफ जियो टैगिंग के साथ व्हाट्सएप पर भेजने के निर्देश दिए।
30 मार्च को बीएसए ने मार्च में विभिन्न ब्लॉकों के स्कूलों में निरीक्षण किया। इसमें 17 सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक गैरहाजिर मिलने पर अनुपस्थित दिवस का वेतन अवरुद्ध कर दिया। इसी तरह कांट, कटरा और खुटार के चार शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलने पर वेतन व मानदेय रोका गया है। बीएसए ने संबंधित से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।