फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शराब पकड़ने गए दो सिपाहियों से मारपीट, आंख में लगी चोट

Mon, 12 May 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में अवैध शराब की सूचना पर ईसापुर गांव पहुंचे दो सिपाहियों के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान एक सिपाही की आंख में चोट लग गई। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी गई, पर वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर बीट के सिपाही कर्मवीर और राजकुमार गश्त पर थे। तभी मुखबिर से ईसापुर गांव के एक मकान में शराब बनने की सूचना मिली। इस पर दोनों सिपाही पहुंचे तो वहां शादी के बाद विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। लोगों ने पुलिस को देखकर विरोध किया। सिपाहियों से कहासुनी होने लगी।
बताते हैं कि विवाद बढ़ने पर लोगों ने सिपाहियों को डंडों से पीट दिया। मारपीट में सिपाही कर्मवीर की बाईं आंख में डंडा लग गया। वह घायल हो गए। सिपाही राजकुमार को भी गुम चोटें आईं। किसी तरह बचकर दोनों ने थाने फोन किया। इसके बाद इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर गए और आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मारपीट में सिपाही कर्मवीर घायल हुआ है। उसकी ओर से रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें