फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 तक स्कूल चलो अभियान का पहला फेज, अब तक 55 हजार नए प्रवेश

Mon, 12 May 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत करीब 55 हजार नए बच्चों के प्रवेश किए गए हैं। 20 मई तक पहले फेज में अभियान चलेगा, फिर गर्मी के अवकाश के बाद दूसरे फेज में दाखिले लिए जाएंगे। बच्चों को स्कूलों से जोड़ने के लिए बीएसए स्वयं गांवों में जाकर अभिभावकों से मुलाकात कर रही हैं। उम्मीद है कि प्रवेश की संख्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का नया सत्र शुरू होने के साथ ही स्कूल चलो अभियान को शुरू किया गया था। बीएसए दिव्या गुप्ता ने प्रत्येक ब्लॉक में शिक्षकों को अपने स्कूल क्षेत्र में घर-घर जाकर नए बच्चों का प्रवेश कराने के निर्देश दिए थे। वह स्वयं भी कई स्कूलों में भ्रमण पर गई थीं। अभियान के तहत रैली निकालने के साथ शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक किए गए। इसका असर यह हुआ कि जनपद में 29 हजार नए बच्चों ने प्रवेश लिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 25152 छात्र-छात्राएं प्रवेश लिए हैं। शिक्षा विभाग में 20 मई तक स्कूल खुले हैं। ऐसे में स्कूल चलो अभियान जारी है। गर्मी के अवकाश के बाद दूसरे फेज का अभियान चलाकर बच्चों को प्रवेश कराया जाएंगे।
-
शादियों में व्यस्त लोग, इसलिए नहीं हो रही मुलाकात
-वर्तमान समय में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बच्चाें के घरों पर अभिभावकों से मुलाकात नहीं हो पा रही है। शनिवार को बीएसए स्वयं कांट ब्लॉक के पांच स्कूलों के गांवों में अभिभावकाें को जागरूक करने पहुंची। अधिकतर ग्रामीण घरों पर नहीं मिले। जिनसे मुलाकात हुई, उन्होंने बच्चे के प्रवेश कराने का वादा किया है।
विज्ञापन

-
स्कूलों में प्रवेश को और बढ़ाने का प्रयास है। प्रथम फेज खत्म होने के बाद स्कूल चलो अभियान का द्वितीय फेज भी चलेगा। बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन

दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें