तिलहर। मोहल्ला इमली निवासी ताजीम ने दो पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि बुधवार दिन में करीब 1:50 बजे वह साईं मंदिर के पास बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो पुलिसकर्मियों ने दुकान संचालक सचिन राठौर के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि जानकारी न होने की बात कहने पर दोनों पुलिसकर्मी आगबबूला होते हुए गालियां देने लगे और मारपीट की। इस दौरान भीड़ लग गई।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि पुलिसकर्मियों और युवक के बीच केवल कहासुनी हुई थी। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद