चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शबाब व लल्ला। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को दिन में करीब सवा तीन बजे पोस्टमॉर्टम तिराहा पर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देख पीछे मुड़कर भाग रहे थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी निवासी लल्ला उर्फ मोहम्मद इकबाल व शबाब को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना कबूल की। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ला बारादरी निवासी रमेश चंद्र शर्मा ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी बाइक मोहल्ला ककरा से चोरी हो गई थी। संवाद