तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज में शुक्रवार की शाम पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद से आहत युवक ने शरीर पर कई जगह ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया। उसे आसपास के लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया, लेकिन वहां उपचार के दौरान वह किसी को बगैर बताए भाग गया।
युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से उसके साथ नहीं रह रही है। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान है और इससे पहले भी वह कई बार खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर चुका है। सीएचसी के चिकित्सक ने इलाज के दौरान युवक के बिना बताए भाग जाने के संबंध में पुलिस को लिखित सूचना भेजी है। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। सूचना मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद