फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में दो लोग घायल, तब लगवाए डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर

Sat, 15 Feb 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही में हमजापुर चौराहे से पहले डिवाइडर पर लगवाए गए रेफ्लेक्टर और पास में खड़ी क्षतिग्रस्त का
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के हमजापुर चौराहे पर पुवायां मार्ग की ओर बने डिवाइडर पर कार चढ़ जाने से चालक सहित दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। वहीं, हादसे के बाद जागे पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने आनन-फानन डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगवा दिए।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब दस बजे लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव मालपुर निवासी रामसहाय और हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बावरपुर निवासी कमलेश कार से पुवायां की तरफ से जा रहे थे। इस बीच हमजापुर चौराहे से थोड़ा पहले डिवाइडर पर उनकी कार चढ़कर पलट गई। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार से बाहर निकालकर दोनों को निगोही सीएचसी भेजा। डॉ. नितिन चौधरी ने कमलेश को गंभीर हालत में शाहजहांपुर रेफर कर दिया। डिवाइडर से पहले रिफ्लेक्टर न लगे होने से अक्सर यहां हादसे हो जाते हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग महेंद्र पाल ने बताया कि सर्दियां शुरू होने से पहले रिफ्लेक्टर लगाए गए थे। अब दोबारा से रिफ्लेक्टर लगवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें