फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएससी : परीक्षा में रचना लेखन में जूझे परीक्षार्थी

Sat, 15 Feb 2025 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एनटीआई में आईसीएसई की परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आईएससी की परीक्षा में शुक्रवार को दो सेंटरों पर छात्र-छात्राओं की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। आंतरिक सचल दल ने निरीक्षण किया, लेकिन कोई छात्र अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया। परीक्षार्थियों के अनुसार, रचना लेखन में थोड़ी दिक्कत आई है।
विज्ञापन

आईएससी से मान्यता प्राप्त जिले में मात्र दो स्कूल हैं। चिनौर में होली एंजिल्स स्कूल व लोधीपुर में एनटीआई में 12वीं की अंग्रेजी प्रथम की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। एनटीआई से परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे चमक रहे थे। सेंटर पर 49 परीक्षार्थी थे। सभी शामिल हुए। यहां पर 10वीं में 46 छात्र पंजीकृत हैं। इसी तरह होली एंजिल्स में 12वीं में 70 व 10वीं में 70 छात्र पंजीकृत हैं। दोनों सेंटरों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई है। संवाद
विज्ञापन




-प्रश्नपत्र काफी बेहतर आया था। अधिकतर प्रश्नों को हल कर दिया। लेकिन, रचना लेखन में थोड़ा सा उलझ गए। हालांकि, इसमें भी बेहतर नंबर आएंगे।
अयान


-परीक्षा काफी बेहतर हुई है। मुद्रित लेखन में थोड़ी दिक्कत आई है। शेष परीक्षा बेहतर हुई है। आने वाले पेपरों को लेकर भी तैयारी चल रही है।
आनंद कुमार

एनटीआई में आईसीएसई की परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं। संवाद

एनटीआई में आईसीएसई की परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें