फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में महिला सहित दो को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। पुरानी रंजिश में महिला सहित दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव जिगनिया मुजप्ता निवासी सोनपाल की पत्नी नन्हीं देवी ने पुलिस को बताया कि बंडा के गांव सिंघापुर खास का पप्पू उनके गांव में रिश्तेदारी में आया था। 10 अगस्त की रात नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अवधेश, राजू, पप्पू, अमन, राजाराम उनके भांजे प्रेमपाल से गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर लाठी, डंडे से पीटकर घायल कर दिया। प्रेमपाल ने उनके घर में घुसकर जान बचाई तो आरोपी घर में घुस आए और पिटाई कर भांजे का मोबाइल तोड़ दिया। बचाने पर उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया। गांव के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें