फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर महिला समेत दो की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Sat, 21 Sep 2024 10:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहे दो यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला है। जीआरपी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
दोनों शवों की नहीं हुई शिनाख्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला समेत दो यात्रियों की मौत हो गई। दोनों एक से दो नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। जीआरपी मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।
विज्ञापन


शविवार सुबह साढ़े सात बजे करीब 65 वर्षीय पुरुष और 60 वर्षीय महिला प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। तभी जनसाधारण एक्सप्रेस शाहजहांपुर से गुजरी। इसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को ट्रैक से उठवाया।

उनकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। महिला और पुरुष दोनों ही गेरुआ वस्त्र धारण किए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा दोनों साधु प्रवृत्ति के रहे होंगे। जीआरपी उपनिरीक्षक जैद सिद्दीकी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें