फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुलेख और कार्यालयी पत्र लेखन में सृष्टि ने मारी बाजी

Sat, 21 Sep 2024 06:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग में सुलेख लेखन, कार्यालयी पत्र लेखन, हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुलेख लेखन में सृष्टि आर शर्मा प्रथम, शैलेंद्र सिंह द्वितीय और कनक सिंह चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यालयी पत्र लेखन में सृष्टि आर शर्मा को प्रथम, हर्ष पांडेय को द्वितीय एवं विवेक कुमार को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

हिंदी प्रश्नोत्तरी में शिवम कुमार प्रथम, नीलेश कुमार चौबे द्वितीय, सृष्टि आर शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। पम्मी सिंह व प्रशांत शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारे देश की पहचान है। यह देश की संस्कृति, संस्कार और जीवन मूल्यों को दर्शाती है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि हिंदी बहुत सरल, सहज और सुगम होने के साथ विश्व की संभवत: सबसे वैज्ञानिक भाषा है। प्रो. मोहम्मद साजिद खान, प्रो. मोहम्मद अरशद खान, डॉ.दरख्शा बी, डॉ. शमशाद अली ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ.मोहम्मद काशिफ नईम और धन्यवाद डॉ.परवेज मोहम्मद ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें