शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने शिकायतों को सुना। इस दौरान कुल 16 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बारिश के कारण फरियादियों की संख्या कम रही। इस दौरान एसपी सौरभ दीक्षित, सीएमओ डॉ.विवेक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर प्रभात राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
समाधान दिवस में गैरहाजिर रहे 18 अधिकारी और कर्मचारी
तिलहर। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के 18 अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर रहे। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की शिकायतें लेकर 19 फरियादी पहुंचे। तीन प्रकरण तत्काल निस्तारित करा दिए। संवाद