शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मौजमपुर के पास शनिवार रात ट्रैक्टर लदे ट्रॉला से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव मंसूबपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने रविवार को दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया।
गांव मंसूबपुर निवासी मोहम्मद शाहिद (25) और उसका भतीजे अंजार (24) दोनों डीसीएम चलाते थे। शनिवार रात दोनों डीसीएम लेकर लखीमपुर जा रहे थे। शाहजहांपुर के मौजमपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ट्रॉले से उनकी डीसीएम टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
पुलिस दोनों के शवों को लेकर जिला अस्पताल आई। वहीं सूचना पाकर रविवार की सुबह उनके परिजन पहुंचे। पुलिस ने पोर्स्टमार्टम कराने के बाद शवों को उनके सुपुर्द कर दिया। उधर, पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लिया है।