फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट और निगोही में हादसे, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही/कांट। निगोही और कांट इलाके में रविवार को हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




निगोही थाना क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश की पौत्री साक्षी (12) की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके बाबा ओमप्रकाश व बहन घायल हो गए। ओमप्रकाश अपने पौत्री साक्षी और वर्षा के साथ गेहूं काटने गए थे। शाम को ओमप्रकाश दोनों के साथ मोपेड से घर आ रहे थे। शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर पतराजपुर व कैमुआ पुल के बीच ट्रैक्टर ट्रॉली से मोपेड टकरा गई। हादसे में साक्षी की मौके पर मौत हो गई। ओमप्रकाश और वर्षा घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांट थाना क्षेत्र में पेपर मिल के पास मिक्चर मशीन से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान शकील के रूप में हुई। वह थाना सदर बाजार क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें