तिलहर के गांव बिहारीपुरमुड़िया में आग से जली झोंपड़ी। स्रोत : जागरूक पाठक
तिलहर। गांव बिहारीपुरमुड़िया में बृहस्पतिवार दोपहर आग से दो झोंपड़ियां जलकर राख हो गईं। हादसे में दो पालतू कुत्ते और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।
गांव निवासी प्रेमपाल और श्रीपाल की घर से कुछ दूरी पर झोंपड़ियां बनीं थीं। दिन में करीब एक बजे अचानक झोंपड़ियों से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने दोनों झोंपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भी पहुंचकर झुलसे हुए कुत्तों और भैंस का उपचार शुरू कर दिया। क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद