विवेकानंद पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ और श्री रामकृष्ण सेवाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में हृदय रोग जांच शिविर लगाया गया, जिसमें लखनऊ के हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने करीब 200 लोगों की जांच की। इस अवसर पर जरूरतमंदों की आवश्यकतानुसार अन्य जांचें भी कराई गईं।
बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में लगे कैंप में विवेकानंद पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गोस्वामी, डॉ. ए कांत पांडेय, डॉ. रवि आदि ने अपनी टीम के साथ पंजीकृत रोगियों की जांच की और उन्हें आवश्यकतानुसार परामर्श दिया। इन रोगियों की जरूरत के हिसाब से ईसीजी, ब्लड शुगर आदि जांचें भी कराई गईं। श्री रामकृष्ण सेवाश्रम के सचिव अमितेश अमित ने बताया कि जांच में चिन्हित मरीजों की संस्था के सहयोग से 2डी इको कलर डाप्लर, ऐंजीयोग्राफी, ऐंजीयोप्लास्टी, एएसडी, बीएसडी, हार्ट बाल्ब डिजीज, कोरोनेरी, आर्टरी डिजीलज, लंग कैंसर आदि शल्य क्रियाएं कोलकाता के वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. भावतोष विश्वास अपनी टीम के साथ करेंगे।
कैंप में जी सर्जिवियर के डॉ. जीडी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। डॉ. रुचि द्विवेदी के संचालन में चले कैंप में सुशील अग्रवाल, राजभूषण जौहरी, अनिल गुप्ता, अरुण गुप्ता, नवनीत गुप्ता, गायत्री दीक्षित, मंजू अग्निहोत्री, पंकज टंडन, प्रबंध त्रिपाठी, धरमपाल, हृदय नारायण मिश्र, नरेंद्र पाल, विकास मिश्र, राकेश वर्मा, आलोक दीक्षित, राधा रमण मिश्र, निश्चय त्रिवेदी आदि का योगदान रहा।