फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में पशु चोरी करके भाग रहे तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पशु चोरी करने के बाद हाईवे किनारे खड़े तस्करों ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग की। इसमें एक सिपाही व होमगार्ड बाल-बाल बच गए। पुलिस के घेराबंदी करने पर तस्कर चोरी की भैंस और पिकअप छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ दो अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जलालाबाद इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे हलका नंबर पांच के सिपाही कमल किशोर व होमगार्ड के साथ बाइक पर गश्त कर रहे थे। उन्होंने मीरानपुर कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव सुजावालपुर के सामने एक पिकअप गाड़ी व चार पशु खड़े देखे। सिपाही ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के लिए बुलाया। तभी एक आरोपी ने तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे सिपाही व होमगार्ड बाल-बाल बच गए। इसके बाद सिपाही व होमगार्ड ने घेराबंदी की तो आरोपी फायर करते हुए भाग गए। पुलिस ने पिकअप और चार भैंस कब्जे में लीं। छानबीन करने पर पता चला कि तस्करों ने खंडहर चौकी के गांव गुरैया से चारों भैंस चोरी की थीं।
भैंस बरामद होने का पता चलने पर गुरैया गांव के लोग शिकायत लेकर जलालाबाद थाने पहुुंचे। उन लोगों ने भैंसों को देखकर पहचान की। ग्रामीणों की ओर से तस्करों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तस्करों के खिलाफ दूसरी रिपोर्ट सिपाही कमल किशोर ने दर्ज कराई है। पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें