फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सनसनीखेज घटना: पेड़ पर लटके मिले दो नाबालिग सहेलियों के शव, सुबह दौड़ने निकली थीं दोनों

Mon, 09 Nov 2026 09:59 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र में नाबालिग दो सहेलियों के शव एक ही के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों सुबह दौड़ लगाने घर से निकली थीं। पुलिस के अनुसार, मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना में क्षेत्र दो किशोरियों के शव सोमवार सुबह गांव की पूरब दिशा में जामुन के पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों से लटके मिले। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। बताते हैं कि दोनों की फोन पर लंबी बातचीत होती थी।
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली थीं। दोनों में गहरी दोस्ती थी। एक की मां ने बताया कि दोनों रोजाना सुबह दौड़ लगाने के लिए जाती थीं। सोमवार को भी दोनों तड़के निकली थीं। सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के पूरब में ग्राम समाज की जमीन पर खड़े जामुन के पेड़ पर ग्रामीणों ने उनके शव फंदे से लटके देखे। 

सूचना मिलते ही निगोही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर ने भी परिजनों से पूछताछ की है। बताते हैं कि दोनों सहेलियां की फोन पर लंबी बातचीत होती थी। 
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उधर, दोनों किशोरियों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण दोनों की मौत से स्तब्ध है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें