फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 19 Sep 2025 10:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। नौगवां मुबारिकपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सौरभ तिवारी और अनुज उर्फ छोटू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव नौगवां मुबारिकपुर के पास शुक्रवार शाम ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार अनुज यादव (26 वर्ष) और सौरभ तिवारी (28 वर्ष) की मौत हो गई। दोनों लोग जलालाबाद से घर लौट रहे थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


कलान के श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज मार्ग निवासी अनुज यादव उर्फ छोटू जलालाबाद में अपने भाई मनोज से मिलने बाइक से गए थे। अनुज यादव के साथ मोहल्ले के ही रहने वाले उनके दोस्त सौरभ तिवारी उर्फ मोनू भी गए थे। शाम को दोनों दोस्त जलालाबाद से वापस घर के लिए आ रहे थे। जैसे ही वे ग्राम नौगवां मुबारिकपुर के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई। 

शव देख चीख पड़े परिजन 
हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों लोगों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा। यहां डॉक्टर ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर सुनकर सीएचसी पहुंचे परिजनों का शवों को देख रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि दोनों लोग अविवाहित थे। सौरभ तिवारी उर्फ मोनू चार भाइयों में व अनुज उर्फ छोटू दो भाइयों में सबसे छोटा था। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें