फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अतिक्रमण से परेशान हैं आवास विकास कॉलोनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आवास विकास कॉलोनी, बरेली मोड़ में अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद ने डीएम को पत्र भेजकर परिषद के अभियंताओं पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि आवास विकास काॅलोनी के गोल चौराहे से अजीजगंज चौकी की ओर जाने वाले रास्ते पर लोगों ने काॅलोनी की सीमा पर स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। आरोप लगाया कि गोल चौराहे के पास खोखे में खुलेआम शराब पिलाई जाती है। इससे काॅलोनीवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं से छेड़खानी जैसी घटनाएं आए दिन हो रहीं हैं। कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी अजीजगंज है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। सहायक अभियंता हेमंत राज ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें