फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर से तिलहर के दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
मृतक अशोक का फाइल फोटो।
विज्ञापन
तिलहर / बाबूगढ़ (हापुड़)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तिलहर के गांव रतुली के अशोक और गांव बरेचा के अंकित की मौत हो गई। वे दोनों दिवाली की छुट्टियां मनाकर नौकरी करने के लिए बाइक से गुरुग्राम लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

रामचरन का बेटा अशोक और उनके पड़़ोस के गांव बरेचा के रहने वाले विजयपाल का बेटा अंकित गुरुग्राम में डिलीवरी बॉय की नौकरी करते थे। वे दोनों दिवाली की छुट्टियां मनाने के लिए 20 अक्तूबर को अपने-अपने गांव आए थे। रविवार सुबह दोनों बाइक से गुरुग्राम के लिए निकले थे। सुबह उपैड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंकित की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान अंकित की भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दे दी है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। पुलिस दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


दो दोस्तों की मौत से गांव में छाया मातम



तिलहर। दीपावली व भाई दूज का त्योहार मनाने के बाद गुरुग्राम जा रहे बरैंचा गांव के अंकित (26) व उनके दोस्त अशोक (25) की हापुड़ जिले के बाबूपुर में मौत की सूचना से गांवों में मातम छा गया।



बरैंचा गांव निवासी विजयपाल का पुत्र अंकित व रतूली गांव निवासी रामचरन के बेटे अशोक में गहरी दोस्ती थी। दोनों गुरुग्राम की एक ऑनलाइन कंपनी में काम करते थे। त्योहार का मनाने के लिए घर आए थे। शनिवार की रात आठ बजे दोनों बाइक से वापस काम पर जाने के लिए निकले। देर रात हापुड़ जिले में बाबूपुर के पास हादसे में दोनों की मौत हो गई। घर से निकलने के बाद दूसरे दिन रविवार सुबह 16 घंटे बाद दोनों की मौत की सूचना से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिवार के लोग हापुड़ के लिए रवाना हुए।



अंकित की पत्नी पूनम, मां श्रीदेवी, भाई सरोज, बहन लक्ष्मी गुमसुम हो गईं। सात वर्षीय बेटे निखिल और दो वर्षीय बेटी दुर्गा की जिम्मेदारी पूनम के कंधों पर आ गई है। वहीं, अशोक की मौत की खबर सुन उसकी पत्नी छाया बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि अशोक की दो बेटियां पांच वर्षीय आस्था और तीन वर्षीय अनिका है। अशोक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। भाई की मौत की खबर सुन दोनों बहनें रो-रोकर बेहाल हो गईं। संवाद

मृतक अशोक का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें