जैतीपुर पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ा। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने बंडिया खुर्द गांव के तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान 804 ग्राम अफीम के साथ मादक पदार्थ तस्करों को रफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत दो लाख 40 हजार रुपये है।
शनिवार की सुबह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बंडिया खुर्द गांव के तिराहा पर संदिग्धों की चेकिंग करना शुरू कर दी। पुलिस को चेकिंग करते देखकर खुशीराम व रामप्रकाश निवासी बंडिया भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 804 ग्राम अफीम व दो मोबाइल मिले। दोनों खेतीबाड़ी करते हैं। रामप्रकाश सब्जी बेचने का भी काम करता है। संवाद