फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: थाने की चहारदीवारी ढहने से मलबे की चपेट में आकर दो बच्चे घायल

सार

जैतीपुर में थाने की चहारदीवारी अचानक गिरने से दो स्कूली बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने दीवार की मजबूती की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जैतीपुर थाने की क्षतिगस्त दीवार। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे थाने की चहारदीवारी का करीब 15 फुट हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। इस दौरान स्कूल पढ़ने जा रहे संदीप का बेटा अंश और राजनाथ का पुत्र गौरव मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों बच्चे लटूरी लाल इंटर काॅलेज में पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दोनों घायल बच्चों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। वहां अंश की हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि थाने की चहारदीवारी गिरने से बच्चों को चोट लगने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी की मजबूती की जांच कराई जाएगी और उसमें कहीं कोई कमी पाए जाने पर उसे ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें