मिर्जापुर में किराने की दुकान पर खाद्य सामग्री के नमूने लेती टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : mathura
मिर्जापुर। त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग खानपान की वस्तुओं में मिलावट की रोकथाम के लिए सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को विभागीय टीम के साथ आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने जरियनपुर बाजार में जांच की तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर इधर-उधर खिसक गए। इस बीच एक किराना स्टोर खुला मिलने पर टीम ने वहां से सरसों के तेल का नमूना जांच के लिए सील किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिलने पर टीम लेकर पहुंचे थे। उन्हाेंने कहा कि जल्द ही दोबारा क्षेत्र का दौरा कर खाद्य वस्तुओं के नमूने लिए जाएंगे। संवाद