फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में भीड़ भरे चौराहे पर भिड़े दो सांड़, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
पुवायां के राजीव चौक पर लड़ते सांड़। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के सबसे व्यस्त चौराहे राजीव चौक पर सोमवार को दो सांड़ भिड़ गए। इस दौरान कई बाइक सवार, ई-रिक्शा और पैदल जा रहे लोग सांड़ों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

राजीव चौक पर मैगलगंज-पूरनपुर और लखनऊ-पलिया हाईवे आकर मिलते हैं। इसके अलावा इस चौराहे से निगोही और कस्बे के अंदर जाने का मार्ग भी है। सोमवार को चौराहे पर दो सांड़ भिड़ गए। एक कार, कई ई-रिक्शा और बाइक सवार सांड़ों की लड़ाई के दौरान उनकी चपेट में आने से बच गए। पैदल जा रहे लोगों ने भागकर खुद को घायल होने से बचाया। बाद में आसपास के दुकानदारों ने सांड़ों को भगाया।
कस्बे में तमाम गोवंशीय पशु घूम रहे हैं। ज्यादा पशु हो जाने पर नगरपालिका अपने कर्मचारियों को लगाकर पशुओं को कस्बे से बाहर भगवा देती है, लेकिन कुछ ही देर बाद पशु फिर से कस्बे में आ जाते हैं। पशु आए दिन लोगों को घायल कर देते हैं, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते हैं। ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

राजीव चौक के आसपास के दुकानदारों राजीव, रामहरि, विजय कुमार आदि ने पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।

छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजने की लगाई गुहार

खुदागंज। सड़कों से लेकर खेत-खलिहानों तक घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के शासन के दावे और प्रशासन के आदेश अधिकारियों की लापरवाही से बेमानी साबित हो रहे हैं। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गोशालाओं के निर्माण के बावजूद छुट्टा पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा है। यह पशु हाईवे पर हादसों और खेतों में फसली नुकसान की वजह बन रहे हैं। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से छुट्टा पशुओं को पकड़कर शीघ्र गोशालाओं में भेजने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें