फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में मकान ढहने से दो सगे भाई गंभीर घायल, दो बकरियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। लालपुर ग्राम पंचायत के मजरा लखनपुर में मंगलवार की रात बारिश में मोहम्मद उमर का कच्चा मकान गिर गया। मकान के मलबे में दब जाने से रियाज उमर और उनके भाई फैज उमर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगाें ने मलबे में दबे दोनों भाइयों को निकालकर पीएचसी पहुंचाया। रियाज ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है और मकान में वह अपने भाई फैज उमर के साथ रहते हैं। मंगलवार को देर रात बारिश में कच्चा मकान गिर गया। घर के बाहर बने टिनशेड में बंधीं दो बकरियों मलबे में दबकर मर गईं। मकान गिरने की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई, लेकिन अब तक कोई राजस्व कर्मचारी क्षति का आकलन करने गांव नहीं पहुंचा। दोनों भाइयों का सीएचसी पर उपचार हो रहा है और वे खतरे से बाहर बताए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें