फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महोलिया वीरान में दो पशु झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। अज्ञात कारणों से आग लगने से दो पशु झुलस गए और घरेलू संपत्ति जल गई। आसपास के लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


गांव महोलिया वीरान निवासी सुनीता देवी शनिवार शाम दवा लेने गईं थीं। इस बीच उनके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सुनीता देवी ने बताया कि आग से सारा घरेलू सामान जल गया और एक बकरी, एक गाय भी झुलस गई। उनका लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुनीता देवी ने तहसील प्रशासन से नुकसान का आकलन कराने और मदद की गुहार की है। सूचना पर प्रधान गुरमेज सिंह और कोटेदार गुरमेल सिंह ने सुनीता देवी काे मदद का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें