फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेस्टोरेंट में वीडियो बनाने के दो आरोपी हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। अकर्रा रसूलपुर में रेस्टोरेंट में युवक व उसकी प्रेमिका का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने दो युवकाें को हिरासत में लिया है। नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

24 जनवरी को पुवायां के कसभरा का युवक रेस्टोरेंट में अपनी प्रेमिका के साथ पिज्जा खाने गया था। तभी कुछ युवक आ गए और हंगामा करते हुए आईडी मांगने लगे। दोनों का वीडियो बनाने पर युवती कैफे की खिड़की से कूद गई। उसके पीछे युवक भी कूद गया था। गिरने से दोनों घायल हो गए थे।
मामले में प्रवेश, सोनू, हर्षित व चार से पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी ने तीन टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस नामजद आरोपियों को पकड़ नहीं पाई, पर विवेचना में सामने आए दो अज्ञात लोगों को हिरासत में लिया। इसमें एक मोहल्ला बाडूजई और दूसरा फतेहगंज पूर्वी का युवक है, जो वर्तमान में नवादा इंदेपुर में रह रहा है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर राकेश मौर्य ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें